लोकसभा सदन में उत्तराखंड की आवाज बनकर हर समस्या को उठाने वाले उत्तराखंड के नैनीताल उधम सिंह नगर के लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने एक बार फिर लोकसभा सदन में प्रमुख ऑल वेदर रोड को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से कुमाऊं क्षेत्र से कर्णप्रयाग तक ऑल वेदर रोड बनाने की मांग की।
सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट दिए जाने को लेकर आभार जताया साथ ही सांसद अजय भट्ट ने सदन को अवगत कराया कि उत्तराखंड में चार धाम के दो मार्ग हैं जिसमें एक हरिद्वार से और दूसरा कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से होकर जाता है सांसद अजय भट्ट ने कहा हरिद्वार से चारधाम यात्रा मार्ग ऑल वेदर रोड का काम तेजी के साथ चल रहा है लेकिन हल्द्वानी से होते हुए ऑल वेदर रोड नहीं बन पाई है।
सांसद अजय भट्ट ने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि इस मार्ग से नेपाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कुमाऊं क्षेत्र के लोग जुड़े हुए हैं जो लोग यहां चार धाम यात्रा को जाते हैं अगर यह सड़क बन गई तो कर्णप्रयाग पर ऋषिकेश से सड़क आने वाली दोनों का मिलन होगा । सांसद श्री भट्ट ने बताया कि कभी यहां लोग पैदल जाते थे और 4 से 6 महीने में अपनी यात्रा पूरी करते थे। इस ऑल वेदर रोड बनने से चार धाम में वह आसानी से जा पाएंगे। सांसद अजय भट्ट ने मांग की हल्द्वानी से भवाली, गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा, द्वाराहाट और चौखुटिया और नई राजधानी गैरसैण होते हुए कर्णप्रयाग तक ऑल वेदर रोड को मिलाया जाए।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- CM तीरथ का जिले में दौरा, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
गौरतलब है कि सांसद अजय भट्ट विगत 2 वर्षों से लगातार सांसद चुने जाने के बाद उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों को लोकसभा सदन में उठाकर केंद्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं जिससे कि सालों से लटकी हुई उत्तराखंड की समस्याओं का केंद्र सरकार संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- युवाओ के लिए अच्छी खबर, हो जाइए तैयार, इन विभागों में आ रही बम्पर भर्ती
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
