हल्द्वानी- किशोर संप्रेक्षण गृह से फरार हुए नाबालिग अपराधियों में से एक आरोपी दो बच्चों का पिता निकला। पुलिस आरोपी नाबालिग आरोपी के बच्चों व पत्नी को देखकर दंग रह गई। बतादें की राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर हल्द्वानी में किशोर संप्रेषण ग्रह बनाया गया है। जहां पर अपराध करने वाले किशोरों को रखा जाता है। वर्तमान समय में किशोर संप्रेषण ग्रह में 13 बच्चे रखे गए थे। जिसमें संगीन अपराध करने वाले बच्चों को प्रथम तल में रखा गया है जबकि चोरी के मामलों के आरोपी किशोरों को द्वितीय तल में रखा गया था। गत बुधवार की रात को द्वितीय तल में रखे बाल अपराधियों ने खिड़की की ग्रिल को टेढ़ी कर दिया। उसके बाद खिड़की में लगी जाली को भी फाड़ दिया। और चादरों को एक दूसरे में जोड़कर रस्सी बनाई और उसके सहारे एक-एक कर नीचे उतर गए। जिसके बाद सीढ़ी लगाकर चारदीवारी को पार कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- युवाओ के लिए अच्छी खबर, हो जाइए तैयार, इन विभागों में आ रही बम्पर भर्ती
इधर पुलिस किशोर संप्रेषण ग्रह से लापता बाल अपराधियों की तलाश में उनके घरों में जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लालकुआं के सुभाष नगर निवासी कथित बाल अपराधी को तलाश करते हुए उसके घर पहुंची तो बाल अपराधियों उसके दो बच्चों व पत्नी को देखकर हैरान हो गए। पता चला है कि शैक्षिक अभिलेखों में वह नाबालिक है। इसीलिए उसे किशोर संप्रेषण गृह में रखा गया था। आरोपी किशोर आठ मार्च को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर का 4 साल पूर्व विवाह हो चुका है। उसकी ढाई साल की बेटी वह 9 महीने का बेटा भी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोर की मेडिकल जांच कराने के साथ ही उसके शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। वास्तविक उम्र का पता लगने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी-(हद है) स्मार्ट फोन खोने से टेंशन में आये युवक ने ऐसे उठाया आत्मघाती कदम
यह भी पढ़े 👉पहाड़ों को डिजीटल रेडियो के इस यात्रा के माध्यम से जोड़ रहे है आर जे काव्या
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
