उत्तराखंड : यहां राशन की कालाबाजारी पर निरीक्षक पर गाज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

राशन की कालाबाजारी पर निरीक्षक पर गाज

नई टिहरी। सरकारी राशन की कालाबजारी मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी और गोदाम में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को खाद्य आपूर्ति विभाग में सम्बद्ध कर दिया है।

बीते शनिवार को चम्बा – मंसूरी रोड पर एडीएम शैलेंद्र नेगी ने निरीक्षण के दौरान दो वाहनों से सरकारी राशन गेंहू और चावल बरामद किया था। जिसके बाद उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। बीते शनिवार को एडीएम शैलेन्द्र नेगी ने निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित दो वाहनों से जिनमें 90 बोरी गेहूं एवं चावल सरकारी राशन बरामद किया था। लेकिन वाहन चालक और खाद्य आपूर्ति विभाग राशन के बारे में कोई ठोस सूचना नहीं दे पाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा...अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं

न ही वाहन में राशन के बारे में कोई वैध दस्तावेज था। इस मामले में दोनों वाहनों को सीज कर जांच के आदेश दिये थे। डीएसओ मनोज डोभाल ने बताया की चम्बा के पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रजिता को कार्यालय में सम्बद्ध किया।

यह भी पढ़ें 👉  SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें