Haldwani News: प्यार की खबरें आपने कई पढ़ी होगी, लेकिन हल्द्वानी के बनभूलपुरा का यह मामला चर्चाओं में है। विगत दिवस बनभूलपुरा निवासी एक युवक और उसके महिला प्रेमी ने जहर गटक लिया। आनन-फानन में दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। युवक का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित सावित्री कॉलोनी निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि वह चार महीने से किराए पर रह रहे हैं। इस दौरान उसकी पत्नी लता का वही रहने वाले वसीम नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को वसीम की पत्नी फिरदौस अपनी एक महिला दोस्त के साथ उसके घर पहुंची और लता को जबरन अपने साथ वसीम के घर ले गईं। शाम को पता चला कि वसीम ने जहरीला पदार्थ गटक लिया है। उसे देखने जब वह एसटीएच पहुंचा तो उसी वार्ड में लता को भी भर्ती देखा। तब जाकर पता चला कि लता ने भी जहरीला पदार्थ गटका है।
इस दौरान इलाज के दौरान लता की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। राजेश का आरोप है कि वसीम और फिरदौस ने लता से मारपीट, प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खाने को उकसा है। राजेश के तीन बच्चे हैं। बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है फिलहाल पुलिस जांच जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम 
