हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की जानकारी दी, मीडिया से बात करते हुए कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार ने बताया कि कुमाऊं में अब तक 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, और 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जबकि आपदा सहित विभिन्न घटनाओं में 36 लोग घायल हुए हैं, जिनका रेस्क्यू कर उपचार कराया जा रहा है। साथ ही पूरे कुमाऊं मंडल में सरकारी संपत्तियों के नुकसान का प्रारंभिक आकलन दो हजार करोड़ का है। जबकि निजी संपत्ति घर, मकान, जमीन के आकलन के लिए अलग टीम बनाकर सर्वे की जा रही है।
कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार ने कहा कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 सेना के हेलीकॉप्टर सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ 1500 पुलिस के जवान सहित पूरा सरकारी तंत्र लगा हुआ है। सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा ट्रैकिंग रूट पर गए पर्यटकों को भी खोजने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य महकमा घायलों के उपचार में जुटा हुआ है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्यान्न संकट के बाद अब हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी से जरूरी रसद सामग्री भेजी जा रही है।
इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार ने बताया कि जिला अधिकारियों को 10-10 करोड़ की राशि अवमुक्त कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर 10 -10करोड़ और दिए जाएंगे। वही नेटवर्क की प्रॉब्लम को देखते हुए जीएम बीएसएनल से भी वार्ता की गई है धारचूला छोड़कर बाकी सभी जगह कनेक्टिविटी पुनः चालू कर दी गई है। इसके अलावा अब केवल 2 नेशनल हाईवे बाधित हैं जिनमें हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे और चंपावत पिथौरागढ़ हाईवे है बाकी सारे मार्गों को खोल दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 
