लालकुआं- निकटवर्ती क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में परिजनों की गैरमौजूदगी में पड़ोसी किशोर ने नाबालिक बच्ची से जबरन दुष्कर्म किया, पीड़िता को घायल अवस्था में हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर किशोर को संरक्षण में लेकर बाल न्यायालय के माध्यम से बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की श्रमिक बस्ती में निवास करने वाले श्रमिक द्वारा स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा की गत दिवस वह और उसकी पत्नी ड्यूटी में गए थे, घर में उनकी नाबालिग पुत्री अकेले थी, ऐसे में उनके पड़ोस में रहने वाला किशोर दोपहर को जबरन उनके घर में घुस गया, उसने बालिका को अकेला पाकर उससे जबरन दुष्कर्म कर डाला, जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई,

शाम को जैसे ही उसके माता-पिता घर पहुंचे उन्होंने घायल अवस्था में बदहवास बच्ची को तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचा कर उसे भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों से पता चला कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय कोतवाली में पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर रविवार को उक्त किशोर को अपने संरक्षण में लेकर उसे बाल न्यायालय हल्द्वानी में प्रस्तुत किया, जहां से दोपहर बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर एवं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश उपनिरीक्षक रजनी आर्य द्वारा की जाएगी, पुलिस ने उक्त प्रकरण में आईपीसी की धारा 376, 452 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
