हल्द्वानी : तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे ने अवगत कराया कि तहसील हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल खारिज की कार्यवाही लगातार की जा रही है। दाखिल खारिज के आदेश के उपरांत उक्त एंट्री R6 पंजिका में दर्ज की जाती है। जिसके उपरांत भू -लेख पोर्टल में डाटा दर्ज कर खतौनी में ऑनलाइन प्रदर्शित होता है। परन्तु नए पोर्टल के लॉन्च होने के कारण वर्तमान में अतिथि तक ऑनलाइन डाटा प्रदर्शित नहीं हो पा रहा है।
उक्त समस्या के समाधान हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया था।
उन्होंने अवगत कराया कि तकनीक विशेषज्ञ से वार्ता के क्रम में अवगत कराया गया है की जल्द ही डाटा ऑनलाइन फैच करने उपरांत डाटा ऑनलाइन प्रदर्शित हो जायेगा। उन्होंने उक्त संबंध में संबंधित पक्षकार से कहा है कि वह उक्त आदेश जो R6 पंजिका में अंकित है की सत्यापित प्रति तहसील हल्द्वानी के रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि तहसील हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल खारिज संबंधित कार्यो में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, नियमानुसार लगातार कार्य गतिमान है, उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 

