नैनीताल निवासीयों के लिए 31 दिनों की एसी रेफ्रिजरेटर रिपेयर का प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरु
बैंक ऑफ़ बड़ौदा-आरसेटी नैनीताल (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी) में 18 से 50 वर्ष के युवाओ व युवतियों के लिए 31 दिनों की एसी रेफ्रिजरेटर रिपेयर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 27-01-2026 से शुरू होने जा रहा है। पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की 75% सीटे (25 सीटे) ग्रामीण क्षेत्र के BPL परिवार के सदस्यों, NRLM के समूह (SHG) के परिवार के सदस्यों तथा मनरेगा परिवार के सदस्यों के लिए आरक्षित है। यह आवासीय प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क हैं। जिसमे चाय, नास्ता, भोजन, यूनिफार्म व प्रशिक्षण सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ सुबह 09:30 से शाम 05 :30 बजे तक संस्थान में आवेदन कर सकते है। सफलतापूर्ण प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओ का लाभ लिया जा सकेगा। कॉन्टैक्ट नंबर – 05946 – 266095, 8477009546, 8449692209, 9756947425
यह जानकारी निदेशक आर सेटी नैनीताल द्वारा दी गई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 

