Haldwani News- स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की याद में युवा नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में चल रही इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड-20 में पहुँची। आज की यात्रा वार्ड-20 के ऊर्जावान पार्षद हेमन्त शर्मा (मोना) जी के मार्गदर्शन में पर्वतीय मोहल्ला से शुरू होकर मोंगया कंपाउंड, समता आश्रम गली, शिवाजी कॉलोनी, हिमालय फार्म, धर्मपुरा होते हुए राम मंदिर बगीचे में समाप्त हुयी।
युवाओं संग आज इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के माध्यम से सुमित हृदयेश जी ने वार्ड 20 में घर-घर पहुँच स्थानीय निवासियों से उनका हालचाल जाना और भरोसा दिया कि माँ (स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी) के अधूरे हर सपने (कार्यो) को वे अवश्य पूरा करेंगे और माता जी की ही तरह वे हर पल जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।
इस दौरान पार्षद हेमन्त शर्मा ने वार्ड 20 में स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश द्वारा किये गए विकास कार्यो की सुमित हृदयेश जी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जहाँ जहाँ से इंदिरा विकास संकल्प यात्रा गुजरी लोगों की आँखे नम होती चली गयी। कोई इंदिरा जी के काम को याद कर रहा तो कोई उनके कार्य करने के अंदाज को। हर किसी ने सुमित हृदयेश को खूब आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आज की यात्रा में पार्षद हेमन्त शर्मा, पवन जोशी, अशोक कश्यप, नवीन गोस्वामी, विपिन साहू, पंकज जायसवाल, समरजीत सिंह सेठी, शुभम गुप्ता, हर्षित सिंह, गोपू गुप्ता, मोंटी नरूला, प्रदीप सबरवाल, ऋतिक आनंद, अनुज गुप्ता, सोनू पूरी, महेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
