शाबाश……कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी की रिनीशा ने झटका गोल्ड
हल्द्वानी– जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की खिलाड़ी रिनीशा लोहनी ने जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इन्डिया की ओर से लखनऊ में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में फुल काॅन्टैक्ट प्रारूप मे गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा के कुशल निर्देशन में रिनीशा द्वारा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विगत 3 वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 स्वर्ण पदक 04 रजत पदक और 03 कांस्य पदक जीेते हैं।
रिनीशा की इस उपलब्धि पर उसके प्रशिक्षक का कहना है कि रिनीशा कठिन परिश्रम करने से बिल्कुल नहीं घबराती है और कभी भी खेलने के लिए हमेशा तैयार रहती है। रिनीशा की इस बेहतरीन उपलब्धि पर अनेक गणमान्य लोगों द्वारा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। रिनीशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच एवं अपने परिजनों को दिया है। रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात है। 13 वर्षीय रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 8 की छात्रा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी 
