नैनीताल – कमिश्नर दीपक रावत को ईमेल के माध्यम से शिकायत मिली थी कि नैनीताल तल्लीताल पेट्रोल पम्प में शौचालय एवं हवा भरवाने वाली मशीन कक्ष में लॉक रहता है तथा हवा वाहनों में निजी व्यक्तियो द्वारा भरी जाती है ।साथ ही ईधन की घटतोली की जाँच में प्रयोग में आने वाले उपकरण भी मौके पर सत्यापित नहीं पाये गये।
आयुक्त श्री रावत ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नैनीताल तल्लीताल पेट्रोल पम्प का निरीक्षण करते हुए पंप स्वामी को चेतावनी देते हुये तत्काल शौचालय एवं हवा भरने की मशीन को चालू करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बांट-माप अधिकारी को माप-तोल उपकरणों को सत्यापित कर आख्या देने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री रावत ने कहा कि मार्केटिंग गाइडलाइंस के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक आम लोगों को 6 सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर पीने का पानी, गाड़ी में हवा भरने की सुविधा, शौचालय की सुविधा, प्राथमिक उपचार किट और फोन की सुविधा गाईड लाइन के अनुसार निःशुल्क देना अनिवार्य है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे 

