हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल नवाबी रोड हल्द्वानी की प्राथमिक बाल वाटिका में पुष्प सदृश बाल विद्यार्थियों का स्वागत दिल्ली पब्लिक स्कूल नवाबी रोड हल्द्वानी की प्राथमिक बाल वाटिका में दिनांक 10 अप्रैल 2024 को शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में प्रवेश करते हुए अनेक बाल विद्यार्थियों ने प्रवेश कियाl बाल विद्यार्थियों के स्वागत एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों का टीकालगाकर,पुष्पादि से स्वागत -अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्रदान किया.
तदुपरांत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ ही सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य आरंभ किया गया lविद्यार्थियों का उत्साह वर्धन एवं शिक्षण रुचि जागृत करने हेतु नृत्य,मार्बल पेंटिंग, रोलिंग पिन, टेबल मैट,स्पंज, विभिन्न खेलों के साथ ही स्कूल भ्रमण आदि गतिविधियां संपन्न कराई गईl शिक्षकों द्वारा अनेक प्रेरणात्मक किरदारों का अभिनय प्रस्तुत कर बाल विद्यार्थियों का मनोरंजन भी किया गया. नन्हे मुन्ने बाल विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं के लिए यह एक स्मरणीय दिवस रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी रुचि,जिज्ञासा एवं प्रतिभाओं का परिचय दिया साथ ही इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए नन्हे -मुन्नो ने अपने विद्यार्थी जीवन में प्रवेश कर, अपने ज्ञान में वृद्धि की l
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री भूमेश अग्रवाल, प्रो वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल, निदेशक श्रेयल अग्रवाल,प्रधानाचार्या रंजना शाही ,हेड मिस्ट्रेस मनीषा शाह एवं समस्त विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उपस्थित रहकर सभी नन्हे मुन्नो को विद्यार्थी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं,जिससे वे अपने जीवन में सफलता के सर्वोच्च पायदान अर्जित कर सकें.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
