- उत्तराखंड के 18 प्रत्याशी 12वीं तक पास
देहरादून। उत्तराखंड लोकसभा के चुनावी रण में इस बार 18 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास तक है। इनमें एक केवल साक्षर प्रत्याशी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की मंगलवार को जारी हुई स्टेट रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।
एडीआर के प्रदेश समन्वयक मनोज ध्यानी ने बताया कि राज्य में 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी के शपथ पत्रों का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक, 55 में से एक
अमीर उम्मीदवार
■ माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी
लोकसभा, 206 करोड़ संपत्ति।
■ उमेश कुमार, हरिद्वार लोकसभा, 75 करोड़ संपत्ति।
■ करन सिंह सैनी इंजीनियर, हरिद्वार लोकसभा, 14.10 करोड़ संपत्ति ।
दो प्रत्याशी डॉक्टरेट, 19 पोस्ट ग्रेजुएट
प्रत्याशी केवल साक्षर, दो प्रत्याशी पांचवीं पास, चार प्रत्याशी आठवीं पास, तीन प्रत्याशी 10वीं पास, आठ
गरीब उम्मीदवार
■ रेशमा पंवार, गढ़वाल लोकसभा- 4764 रुपये संपत्ति ।
■ सुरेश पाल- हरिद्वार लोकसभा- 1,25,456 रुपये संपत्ति।
■ अवनीश कुमार, हरिद्वार लोकसभा- 1,45,187 रुपये संपत्ति ।
प्रत्याशी 12वीं पास हैं। नौ प्रत्याशी ऐसे हैं जो ग्रेजुएट हैं। चार प्रत्याशी ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। 19 प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
दो प्रत्याशी डॉक्टरेट और तीन प्रत्याशी डिप्लोमा होल्डर हैं। आयु की बात करें तो 55 में से दो उम्मीदवार 25-30 वर्ष, 9 उम्मीदवार 31-40 वर्ष, 12 उम्मीदवार 41-50 वर्ष, 15 उम्मीदवार 51-60 वर्ष, 16 प्रत्याशी 61-70 और एक प्रत्याशी 71-80 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
कर्जदार प्रत्याशी
■ माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी लोकसभा, 17 करोड़ से ऊपर की देनदारी।
■ गणेश गोदियाल, गढ़वाल लोकसभा, 1.74 करोड़ की देनदारी।
■ प्रकाश जोशी, नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा, 1.49 करोड़ देनदारी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

