लालकुआं। नगर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े युवक का शव यहां नगर से सटे टांडा रेंज स्थित डॉर्बी मैदान के समीप पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस बल ने शव को नीचे उतारने के साथ-साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 5 निवासी जो कि वर्तमान में अब बेरीपड़ाव में बनाए गए नवनिर्मित मकान में जाकर बस गए हैं, रमेश चंद्र बत्रा के 19 वर्षीय पुत्र पवन बत्रा का शव सोमवार की प्रातः टांडा रेंज के मैदान में खेल रहे बच्चों ने पेड़ से लटका हुआ देखा तो उनमें हड़कंप मच गया, आनन-फानन में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस बल ने उक्त युवक के शव को नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू कर दी है, फिलहाल मौके पर वार्ड नंबर 4 के सभासद दीपक बत्रा सहित क्षेत्र के तमाम लोग एकत्रित हो गए हैं, युवक की मौत के संबंध में अभी तक कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
