हल्द्वानी। बाईपास द्वारा गौलापार रोड में कालीचौड़ गेट के पास स्कूटी के बिजली के खंबे से टकराने से स्कूटी सवार दो युवतियां और एक युवक घायल हो गए जिनमें से एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार करीब आठ बजे शाइमा (20) पुत्री सुल्तान निवासी उत्तर उजाला काठगोदाम मजार से अपने दो दोस्तों के साथ गौलापार होते हुए वनभूलपुरा को जा रही थी। जैसे ही इनकी स्कूटी कालीचौड़ गेट के पास पहुंची की सामने से आ रही एक कार की लाइट से शाइमा को दिखाई नहीं दिया। स्कूटी सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। इससे शाइमा का सिर बिजली के पोल पर जा लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर उसके साथी आफरिन (19) पुत्री नन्हें निवासी काबुल का बगीचा इन्दिरा नगर और शोहब फारूखी (19) निवासी पप्पू का बगीचा इन्दिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। काठगोदाम पुलिस ने तीनों को एसटीएच भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने शाइमा को मृत घोषित कर दिया। उधर दोनों घायल का इलाज चल रहा है। एसओ विमल कुमार मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

