हल्द्वानी- उत्तराखंड वनडे टीम में शामिल हुए हल्द्वानी के दिव्यम रावत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand News: Cricket Team: Divyam Rawat: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड ने अंडर 23 पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 18 खिलाड़ियों को जगह दी गई है और कमल कन्याल को कप्तान बनाया गया ह। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो पहले उत्तराखंड सीनियर टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। उत्तराखंड क्रिकेट टीम 25 अक्टूबर को देहरादून से बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।

टीम पर नजर डालें तो कमल कन्याल, रोहित दानू,दिव्यम रावत, आर्यन शर्मा, शाश्वत डंगवाल, यश शुक्ला, गौरव जोशी ,विनय कुमार,प्रशांत चौहान, कार्तिक भट्ट, रक्षित रोही, अंकित मनोरी, देवेंद्र बोरा, सत्यम बालियान,एस कृष्णमूर्ति, हर्ष पटवाल, आर्यन बिष्ट और परविंदर चड्ढा को जगह दी गईं है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड अंडर- 23 टीम में पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी दिव्यम रावत का भी चयन हुआ है। दिव्यम रावत इससे पहले उत्तराखंड के लिए अंडर- 16 और अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित जोनल कैंप में भी जगह दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा आयोजित T20 क्रिकेट लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया था। दिव्यम नैनीताल टीम का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज

कोच सुंदर सिंह कपकोटी ने दिव्यम के चयन पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिव्यम ने हर बार खुद को साबित किया है और वह इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर टीम के लिए अहम योगदान देंगे। पिथौरागढ़ के गणाईगंगोली गांव घोड़ासिला के मूल निवासी दिव्यम रावत के चयन पर विधायक फकीर राम टम्टा ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिव्यम का परिवार भले ही हल्द्वानी में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार

लेकिन गांव में सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहता है। दिव्यम ने गांव का नाम रौशन किया है। बता दें कि दिव्यम रावत का परिवार मौजूदा वक्त में हल्द्वानी में रहता है। उनके माता-पिता शिक्षक हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें