Ranikhet News: केआरसी रानीखेत में दो नवंबर को दोनों रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को फिर से डीएससी में सेवा का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए अच्छी खबर है। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
केआरसी भर्ती कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 30 नवंबर 2021 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 नवंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।
भर्ती कार्यक्रम
एक नवंबर को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।
दो नवंबर को सुबह 5.30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी 
