- हल्द्वानी:गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने खड़े सभी ट्रकों और बुग्गी को तत्काल हटाने के RTO के निर्देश, होगी जप्ती की कार्रवाई-देखे आदेश
हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने खड़े सभी ट्रकों और बुग्गी को तत्काल हटाने के निर्देश परिवहन विभाग ने जारी किया है नहीं हटाने की स्थिति में सभी वाहनों को जप्ती की कार्रवाई की जाएगी. संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड गौला पार के सामने परिवहन विभाग की भूमि है जिस पर परिवहन विभाग के कार्यालय ऑटोमेटिक ड्राइविंग स्कूल के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है ऐसे में जिन लोगों ने उत्कत भूमि पर अपने ट्रक अन्य वाहन घोड़ा बुग्गी खड़ा किया है वह वहां से तत्काल हटा ले उन्होंने निर्देश जारी किया है कि 30 में तक जो भी वाहन स्वामी अपने वाहनों को वहां से नहीं हटाते हैं तो उनके वाहनों की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड परिवहन विभाग को कुमाऊं मंडल का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल जल्द मिलने जा रहा है. हल्द्वानी के गौलापार में 36 करोड़ रुपये की लागत से नया आरटीओ कार्यालय और ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है करीब 36 करोड़ के लागत से हल्द्वानी के गौलापार में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के साथ-साथ संभागीय परिवहन विभाग का कार्यालय बना है. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग स्कूल में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया करीब 22 करोड़ की लागत से ड्राइविंग स्कूल के साथ-साथ ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक भी बनाए जाने हैं. इसके अलावा करीब 14 करोड़ की लागत से संभागीय परिवहन विभाग का कार्यालय भी बना है।
शहर की आबादी के कारण अब हल्द्वानी का आरटीओ कार्यालय छोटा हो गया है.यहां वाहनों की टेस्टिंग के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है. जिसको देखते हुए पूर्व में शासन के इसकी अनुमति मांगी गई थी कुमाऊं मंडल का यह पहला परिवहन विभाग का अपना ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल होगा, जो पूरी तरह से हॉस्टल फैसिलिटी से युक्त होगा. यहां ड्राइविंग ट्रेनिंग लेने वाले रहकर ट्रेनिंग ले सकेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : यहां महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी
अल्मोड़ा : सल्ट के दीपक राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने, क्षेत्र में हर्ष की लहर
उत्तराखंड में हादसा: नदी में समाई कार, तीन शव बरामद, एक घायल अस्पताल भर्ती, कई लापता
उत्तराखंड: कौन हैं उत्तराखंड पीसीएस टॉपर जसमीत कौर? कैसी रही उनकी जर्नी
धामी सरकार के कामकाज की गूंज राजस्थान तक, बड़े नेता ने की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड : राजस्थान के मंत्री ने क्यों की धामी सरकार की तारीफ? जानिए
रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा की बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप जिलाधिकारियों में नाम दर्ज
उत्तराखंड: वन दरोगा बनने के बाद नहीं रुके देवाशीष, अब बने राज्य कर अधिकारी
उत्तरकाशी की बेटी प्रकृति नेगी बनीं डीएसपी, पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
उत्तराखंड: पिंडारी ट्रैक पर लापता इंजीनियर का अब तक नहीं चला पता, नदी किनारे मिला कुछ सामान 
