बेटी के जन्मदिन की थी तैयारी मिली पिता के मौत की खबर हल्द्वानी : बेटी के जन्मदिनकी खुशी मनाने के लिए घर लौट रहे शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार हो गए। उप शिक्षा कार्यालय हल्द्वानी (धौलाखेड़ा) में तैनात उपेंद्र सिंह नेगी (57) बेटी के जन्मदिन मृतक उपेंद्र सिंह के लिए समोसा और नेगी की फाइल मिठाई व नाती-नातिन के फोटो सौ. स्वजन लिए चिप्स लेकर घर आ रहे थे, लेकिन एमबीपीजी कालेज के पास सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। द्वाराहाट के रहने वाले उपेंद्र नेगी सुभाष नगर भोटिया पड़ाव में पत्नी दीपा नेगी और बेटे के साथ रहते थे। बेटी निधि की शादी हो चुकी है, इन दिनों बच्चों के स्कूल की छुट्टी होने से बेटी पति और दो बच्चों के साथ मायके आई थी। सोमवार कोउसका जन्मदिन था। परिवार उपेंद्र के आने का इंतजार कर रहा था। उपेंद्र मुखानी से आटो से एमबीपीजी तक पहुंचे और सड़क पार करते समय हादसा हो गया।
स्वजन ने बताया कि 14 जून को उपेंद्र पूरे परिवार के साथ पूर्णागिरि माता के दर्शन कर लौटे थे। सोमवार को बेटी, दामाद और बच्चे कैंची बाबा के दर्शन को गए थे और पिता उपेंद्र ड्यूटी चले गए थे। 17 जून यानी आज बेटे के लिए रुद्रपुर रिश्ता देखने जाने की तैयारी थी, हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

कालेज के सामने डिवाइडर को ऊंचा करने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हादसे से संबंध में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
उत्तराखंड: जिस चट्टान तक पहुंचना भी मुश्किल, वहां कैसे पहुंचा सतीश? नदी में उतरने के बाद हुआ लापता
उत्तराखंड: दिल्ली की नौकरी छोड़ी, गांव लौटकर शुरू किया ट्राउट पालन; अब हर महीने 60 हजार तक कमाई
उत्तराखंड: 8 बार विधायक रहे गुलाब सिंह की 100वीं जयंती, जानिए क्यों आज भी याद किया जाता है उनका नाम
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी 
