हल्द्वानी-(यात्रीगण) कई ट्रेन रद्द हुई, कई हुई डाइवर्ट, ध्यान दें

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- लालकुआं काशीपुर रेलखंड के बाजपुर हेमपुर इस्माइल के मध्य रेलवे ब्रिज नंबर 104 किलोमीटर संख्या 48/7,49/0 के पिलर संख्या 7 में आई तकनीकी कमी को दूर करने के लिए रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ टर्मिनेशन और ओरिजिनेट किया है।

जिसके तहत रेलवे ने 053 83, तथा 05384 लालकुआ काशीपुर लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को 12 अक्टूबर तथा 05363 तथा 05 364 काठगोदाम मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन को भी 12 अक्टूबर को कैंसिल कर दिया है ।

ADVERTISEMENTS

इसके अलावा 05336 कासगंज काशीपुर पैसेंजर को 11 अक्टूबर को बाजपुर में टर्मिनेट कर दिया गया है जबकि 05335 तथा 05336 काशीपुर कासगंज काशीपुर को शार्ट टर्मिनेट तथा ओरिजनेट बाजपुर से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश

इसके अलावा 05351 तथा 05352 बरेली सिटी काशीपुर बरेली सिटी डेमू 12 अक्टूबर को शोटर्मिनेट तथा ओरिजनेट बाजपुर की जाएगी साथ ही आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस 15055 ट्रेन भी अब बाजपुर तक जाएगी साथ ही 15056 तथा 15055 रामनगर आगरा फोर्ट बाजपुर में शॉर्ट टर्मिनेट 13 अक्टूबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

इसके अलावा 15060 आनंद विहार लाल कुआं एक्सप्रेस ट्रेन भी काशीपुर में शार्ट टर्मिनेट 13 अक्टूबर को की जाएगी रेलवे 15059 लालकुआं आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन डायवर्जन करते हुए लालकुआं बाया रामपुर मुरादाबाद होते आनंद विहार जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें