हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया निवासी पिता पुत्री की कर ऋषिकेश जाते समय रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में पिता और पुत्री दोनों घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिनी कॉलोनी कठघरिया थाना मुखानी हल्द्वानी निवासी दिवाकर सिंह बिष्ट (65) का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी पुत्री अदिति बिष्ट (32) पिता को उपचार के लिए कार से ऋषिकेश एम्स ले जा रही थी। हल्द्वानी रोड पर ग्राम नमूना के पास अचानक से अदिति से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में अदिति एवं उनके बीमार पिता को गंभीर चोट आई।सूचना पर पहुंची बरहैनी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बाजपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी को हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान दिवाकर सिंह बिष्ट की मौत हो गई। अदिति का उपचार जारी है। दिवाकर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ 
