छह को दो भर्तियों के एडमिट कार्ड होंगे जारी
लोक सेवा आयोग की पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 परीक्षा 21 व 22 को
देहरादून। प्रदेश की दो भर्तियों के एडमिट कार्ड छह फरवरी को जारी होंगे। इनमें से एक भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा तो दूसरी भर्ती परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग। दोनों आयोगों ने इसकी जानकारी जारी कर दी है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 21 व 22 फरवरी को होगी। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, छह फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
आयोग ने पिछले साल अक्तूबर में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। उधर, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसाद अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान), अधिदर्शक-प्रदर्शक (रेशम) और निरीक्षक रेशम की भर्ती की परीक्षा 11 फरवरी को होगी।
आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छह फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने इसी साल आठ जनवरी को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
