हल्द्वानी: होली के दिन कोतवाली क्षेत्र के मुखानी सड़क पर के जाने-माने व्यवसाई की पुत्री 22 वर्षीय पुत्री हर्षिता वर्मा के सड़क हादसे में हुए मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अनियंत्रित कार चालक स्कूटी को जोरदार टक्कर मारता है जहां स्कूटी जमीन पर गिरते हुए दूर तक घुसटती हुई जाती है।
हादसे में हर्षिता वर्मा की सहेली लवी जोशी गंभीर रूप से घायल है जो जिंदगी और मौत से जूझ रही है जिसका इलाज हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सफारी कार मुखानी चौराहे से सुशीला तिवारी की तरफ आ रही है जबकि स्कूटी सवार हर्षिता वर्मा निवासी रामपुर रोड अपनी सहेली को छोड़ने उसको घर मुखानी को जा रही है जहां मुखानी सड़क पर केवीएम स्कूल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
दर्दनाक सड़क हादसे में देखा जा सकता है कि घटना दोपहर 12 :09 की है जहां सफारी कार सवार स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मारता है स्कूटी जमीन पर गिरने के बाद हुई सड़क पर रगड़ते हुए कई मीटर तक चली जाती है। यही नहीं एक वीडियो और सामने आया है जहां देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट के बाद सफारी कार चालक कार को भगाते हुए ले जा रहा है जिसका स्कूटी सवार पीछा कर पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं स्कूटी सवार सफारी कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह तेज गति से भगाते हुए भाग खड़ा हुआ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि आरोपी कार चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है कार चालक से पूछताछ की जा रही है कार चालक मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहें वाला है जिसका नाम किरन जोशी है।
वही सफारी कार के ऊपर पुलिस लिखा हुआ है जिसके बाद पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं बताया जा रहा है कि सफारी कार किसी सब इंस्पेक्टर का है जो कुछ महीने पहले ही उसको किसी ऑटो डीलर को बेच दिया था । पुलिस के जांच में पता चला है कि कार अभी भी पुलिसकर्मी के नाम से है और उसका ट्रांसफर अभी नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारीयो का कहना है कि आरोपी किरन जोशी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक युवती हर्षिता वर्मा किसी मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर हेड के पद पर थी और शहर के जाने-माने व्यवसाई की पुत्री थी।हर्षिता के सहेली लवी जोशी की हालत गंभीर बनी हुई है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
