Dehradun News:– उत्तराखंड शिक्षा महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए विभाग ने आगामी 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि प्रदेश में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं इसी महीने से शुरू होनी हैं लिहाजा किसी भी संभावना को देखते हुए विभाग ने हड़ताल को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए जहां शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है तो वहीं राज्य में इन तैयारियों और परीक्षाओं पर किसी तरह का व्यवधान ना आए इसके लिए महकमा अतिरिक्त एहतियात भी बरत रहा है इसी कड़ी में विभाग ने अब शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने आगामी 6 महीने तक के लिए किसी भी हड़ताल पर रोक लगा दी है।
आपको बता दें कि इसी महीने 16 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होनी है. इसके लिए विभाग अलग-अलग स्तर पर होने वाली विभिन्न तैयारियों में जुटा हुआ है कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए बड़े स्तर पर पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए विभाग के अधिकारी काम में जुटे हुए है।
गौरतलब है कि इससे पहले ऊर्जा विभाग में भी इसी तरह का एक बड़ा फैसला लिया गया था. विभाग ने प्रदेश में बिजली की बढ़ती डिमांड और ऊर्जा को लेकर बढ़ती समस्या को देखते हुए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने का फैसला लिया था इसी तरह का फैसला शिक्षा विभाग ने भी लिया है हालांकि शिक्षा विभाग में शिक्षकों या बाकी कार्मिकों की तरफ से किसी भी मांग को लेकर हड़ताल की कॉल नहीं की गई है इसके बावजूद अतिरिक्त एहतियात बरतते हुए विभाग की तरफ से कर्मचारियों को 6 महीने के लिए हड़ताल से दूर रखने हेतु ऐसा फैसला लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
