- पति ने दे डाली अपनी ही पत्नी की हत्या की सुपारी पति समेत तीन गिरफ्तार
- काशीपुर- कुंडा थाना पुलिस ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देने वाले पति सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिले के पुलिस कप्तान मंजूनाथ टिसि ने मामले का खुलासा किया।आज मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीते 5 मार्च को सलविन्दर सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर, जसपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कुलविन्दर कौर काशीपुर महिला हेल्पलाइन से वापस घर पतरामपुर आ रही थी कि रास्ते में करीब 2 बजे पुलिस चौकी शिवराजपुर पट्टी से आगे एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार के चालक ने उसकी पुत्री को जान से मारने की नीयत से पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे उसकी पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
- उसे सन्देह है कि उसकी पुत्री के पति जसपाल सिंह ने उसे मरवाने की कोशिश की है।सलविन्दर सिंह की तहरीर के आधार पर 5 मार्च को जसपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर व चालक के विरुद्ध थाना कुण्डा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी के आदेशानुसार एवं एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में थाना टीम के साथ एसओजी टीम को शामिल कर सीसीटीवी फुटेज देखने, सर्विलांस से घटना की सत्यता का पता लगाने व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा वाहन के द्वारा उपरोक्त घटना कारित करना सही पाये जाने पर उक्त वाहन कार की डिटेल ली।
- जिससे परत दर परत खुलती चली गई घटना का मास्टरमाइंड उसका पति जसपाल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर थाना जसपुर उसका साथी खेम सिंह निवासी उदयपुर थाना रेहड़ जनपद बिजनौर तथा तीसरा साथी महिपाल सिंह पुत्र ओंकार निवासी लक्ष्मी नगर थाना जसपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सूझबूझ से पीड़िता अब सकुशल है पुलिस ने आज तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

