हल्द्वानी : हल्द्वानी और आसपास के इलाके में सुबह से मूसलाधार बरसात, मौके पर डटे अधिकारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी : हल्द्वानी और आसपास के इलाके में सुबह से मूसलाधार बरसात, मौके पर डटे अधिकारी

हल्द्वानी : मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था उसी के अनुरूप सुबह से ही लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 10 करोड़ से बनी सड़क तीन महीने में उखड़ी, ग्रामीणों में नाराजगी।

बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रक्सिया नाला, कलसिया नाला सहित दमुआ ढुंगा, हाइडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां डिवाइडर से फूल चोरी करते युवक कैमरे में कैद, MDDA ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई

प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसे प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें