हल्द्वानी :(बड़ी खबर) महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल घूमने आई एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath TC ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 5 मार्च की देर रात Nainital रोड पर पटवाडांगर के पास यह घटना हुई थी। आरोपी टैक्सी चालक दीपक बोरा, निवासी फतेहपुर, ने महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका


एसएसपी Manjunath TC ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें