जाति प्रमाण पत्रों पर सख्ती: एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति
रूद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में जाति प्रमाण पत्रों की जांच के मामलों में प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जाति प्रमाण पत्र से जुड़े तीन प्रकरणों की सुनवाई की गई। बैठक के दौरान तहसील गदरपुर क्षेत्र में निर्गत एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उन्हें निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई। वहीं तहसील किच्छा क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता रवि कुमार द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के अभिलेखों की गहन जांच कराने के निर्देश दिए गए।
इस मामले में उनके पूर्वजों के जाति और निवास संबंधी प्रमाणों के सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन कर 15 दिनों के भीतर स्पष्ट मंतव्य सहित अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे। बैठक में उच्च न्यायालय नैनीताल में विचाराधीन रिट याचिका हरबंस सिंह बनाम सुंदर कौर प्रकरण पर भी सुनवाई की गई। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में दोनों पक्षों को अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य और अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, ऋचा सिंह, रविंद्र जुवांठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, तहसीलदार किच्छा गिरीश त्रिपाठी तथा पटल प्रभारी सचिन काला सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

