उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई….!!
उत्तरकाशी के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और वर्तमान में उप निदेशक उद्यान के पद पर कार्यरत एस.एल. सेमवाल जी के ज्येष्ठ सुपुत्र आयुष सेमवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
आयुष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल से प्राप्त की और इंटरमीडिएट की परीक्षा यहीं से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज, नई दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और स्वाध्याय के बल पर आयुष ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC को सफलतापूर्वक पास कर यह सिद्ध कर दिया कि लगन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
आयुष की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड को गर्व का अनुभव हो रहा है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
आयुष सेमवाल को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ….!!

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
