हल्द्वानी : नैनीताल जिले के पर्यटन स्थल Mukteshwar में तेजी से हो रहे बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर Deepak Rawat ने कई निर्माण कार्यों पर गंभीर चिंता जताई है।
दौरे के दौरान आयुक्त ने पाया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बहुमंजिला इमारतें और रिजॉर्ट बनाए जा रहे हैं। कुछ मामलों में समूह बनाकर निर्माण कार्य करने और साथ ही होमस्टे योजना का लाभ लेने की बात भी सामने आई है। आयुक्त ने इसे भू-कानून की भावना के खिलाफ बताया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने Nainital के जिलाधिकारी और जिला विकास प्राधिकरण को क्षेत्र में हो रहे सभी निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाए कि कहीं निर्माण में भू-कानून या निर्माण नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा।
कमिश्नर ने साफ कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसे निर्माण कार्यों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि Mukteshwar जैसे संवेदनशील पर्यटन क्षेत्र में अनियोजित निर्माण पर्यावरण और क्षेत्रीय विकास के लिए खतरा बन सकता है। इसलिए नियमों का पालन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका 
