हल्द्वानी- शहर की पुलिस रविवार को अपनी तरह के एक नए मामले में उलझी है। यहां एक पत्नी पीड़ित पति ने अपनी नई-नवेली दुल्हन पर आरोप लगाया है कि वह शादी के तत्काल बाद उसे घूंघट नहीं उठाने दे रही है। यह भी कहा है कि वह कहीं और निकाह करना चाह रही है, इसलिए ऐसा कर रही है। वह ससुरालियों को गच्चा देकर मायके भी भाग गई है। दिलचस्प बात यह भी है कि आरोपित दुल्हन पीड़ित दूल्हे से एक वर्ष बड़ी भी है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- बुलेट पेड़ से ऐसे टकराई, एक युवती की मौत, एक गम्भीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार क्षेत्र के रहने वाला 20 वर्षीय युवक घर के पास ही पंक्चर बनाने की दुकान चलाता है। युवक ने बताया कि 15 फरवरी को उसका निकाह इंदिरानगर की रहने वाली 21 साल की युवती से हुआ था। ससुराल आने पर दुल्हन ने घूंघट उठाने से मना कर दिया। वह मेहर की मांग कर रही थी। आरोप है कि दूसरे दिन वह परिवार की महिलाओं के साथ दवा खरीदने के बहाने ससुराल से निकली। बाजार में वह ससुरालियों को छोड़कर मायके चली गई। इस मामले में युवक की मां ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है। मां का आरोप है कि विवाहिता कही दूसरे जगह निकाह करना चाहती है लेकिन उसने पहले नहीं बताया था। वह किसी से बात भी नहीं करना चाहती थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी थाने में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- बारात में शामिल होकर वापस आ रहे युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ हादसा
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- अब बेटियों के नाम से जाना जाएगा घर, जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, ऐसे होगी शुरुवात

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
