हल्द्वानी- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत निर्देश पर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान पर काम करते हुए जिला अधिकारी धीराज सिंह ने जिले में सराहनीय पहल की शुरुआत करते हुए उसे अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बेटियों को आगे बढ़ाने और सामाजिक संदेश देने के उद्देश्य से अब घरों के नाम बेटियों के नाम पर जाने पहचाने जाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए लोगों के घरों का नाम उनकी बेटियों के नाम से पहचाना जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल की हर जगह प्रशंसा हो रही है।
जिला अधिकारी धीराज सिंह अपने नए इनोवेटिव कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं नैनीताल जिला अधिकारी बनते ही उनके द्वारा बेटियों के लिए समाज में जन जागरूकता और सामाजिक संदेश सहित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के संकल्प को साकार करने के लिए जिला अधिकारी द्वारा ऐपण की सजावट के नेम प्लेट से घरों की पहचान करने की अनूठी पहल की जा रही है। और जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस नई पहल की शुरुआत करेंगे जिसमें घरों का नाम बेटियों के नाम से जाना जाएगा ।

जिला प्रशासन की इस पहल का असर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान में न सिर्फ सकारात्मक पड़ेगा बल्कि इससे बेटियों को स्वरोजगार भी मिलेगा क्योंकि जिला प्रशासन ने शुरुआत में जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से बेटियों के नाम 1000 नेम प्लेट कुमाऊनी ऐपण कला में लिखने की शुरुआत की है, महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि इस पहल से ऐपण कला को बढ़ावा और बेटियों को भी रोजगार मिल रहा है। यह माना जा रहा है कि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री रावत, जिला प्रशासन की इस नई पहल की शुरुआत कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
