हल्द्वानी। डीपीएस के नौवीं के छात्र यथार्थ का दूसरे दिन भी कुछ पता न लगने के बाद पुलिस ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने यथार्थ को बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है। कोई खास सुराग न लगने के कारण पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बता दें कि एक दिन पहले उसकी स्कूटी जीतपुर नेगी के जंगल में जली हुई हालत में मिली थी।
रामपुर रोड पर नेक्सा शोरूम के नजदीक महादेव एंक्लेव कॉलोनी के रहने वाले व्यापारी योगेश मिश्रा का बेटा यथार्थ बृहस्पतिवार को परीक्षा देने के लिए स्कूटी से स्कूल गया था। शाम तक न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। रात करीब 11 बजे घर से कुछ दूर जंगल में उसकी स्कूटी और किताबें जली हुई मिलीं। हालांकि बैग नहीं मिला। रात को वहां पहुंचे परिजन और पुलिस इन हालात से सकते में आ गए। शुक्रवार सुबह एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी मौके पर पहुंच गए। उनके नेतृत्व में कोतवाली पुलिस छानबीन की।
■ डॉग स्क्वाड भी नहीं लगा सका कुछ पता: यथार्थ का पता लगाने के लिए अफसरों ने शुक्रवार को डॉग स्क्वाड का भी सहारा लिया। रामपुर रोड से बरेली मार्ग पर जाने वाले रास्ते पर जहां स्कूटी जली मिली, वहीं से स्क्वाड ने जांच शुरू की। खोजी कुत्ते को स्कूटी के आसपास सुंघाया गया। वह पहली बार अर्जुनपुर की तरफ करीब ढाई किमी दूर तक गया। दोबारा में वह मौके से दाहिनी तरफ जंगल में इतनी ही दूरी तक पहुंचा। दोनों तरफ आसपास का क्षेत्र पुलिस ने खंगाला, लेकिन सुराग नहीं मिला।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 

