हल्द्वानी – अधिशासी अभियंता विद्युत बी.एस.बिष्ट ने बताया कि उपभोक्ताओं को विद्युत बकाया धनराशि मूल का भुगतान 18 मई तक करने पर लम्बित बिल भुगतान अधिभार राशि में शतप्रतिशत छूट होगी। श्री बिष्ट ने बताया कि विद्युत बिल भुगतान करने हेतु जनप्रतिनिधियों, वार्ड मेम्बरों व लाउडस्पीकर के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होनेे कहा कि यूपीसीएल के डिवीजनल व सब डिवीजन में आगामी 18 मई तक बकाया बिल भुगतान कर उपभोक्ता लाभ उठा सकते है। बिल जमा करने हेतु अवकाश दिवस में भी कलैक्शन सेन्टर खुले रहेगे। उन्होने बताया कि इस आशय का शासनादेश प्रबन्ध निदेशक यूपीसीएल द्वारा जारी किया गया।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि जो उपभोक्ता बिल में दर्शायी गयी अवशेष राशि से सहमत नही है, वे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बिल संशोधन हेतु संलग्न प्रारूप-1 पर अपना प्रार्थना-पत्र सम्बन्धित खण्ड कार्यालय में पूर्ण साक्ष्यों के साथ प्राप्त करायेगें। खण्ड कार्यालय द्वारा प्राप्त ऐसे प्रार्थना-पत्रों की पावती दी जायेगी। सहायक अभियंता (राजस्व) का दायित्व होगा कि वे ऐसे समस्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण प्राप्ति की तिथि से 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित करायेगें एंव इस आशय की सूचना लिखित अथवा दूरभाष पर उपभोक्ता को देगें।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- शादी के बाद घुंघट नहीं उठाने दे रही दुल्हन, मामला पहुचा थाने
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें 
