हल्द्वानी: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र स्थित चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर और जलागम की बिल्डिंग में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेसवार्ता के लिए पहुंचे कई पत्रकार लिफ्ट हादसे का शिकार होते-होते बच गए। यह हादसा तब हुआ जब पत्रकार भाजपा नेता एवं जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा की प्रेस वार्ता को कवर करने के लिए सेंटर की तीसरी मंजिल की ओर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही पत्रकारों ने लिफ्ट में प्रवेश किया, लिफ्ट पहले बेसमेंट में चली गई और फिर ऊपर की ओर बढ़ी, लेकिन अचानक से तेजी से टूटकर वापस बेसमेंट में जा गिरी। इस अप्रत्याशित झटके से लिफ्ट में सवार पत्रकारों में डर और दहशत का माहौल बन गया।
हादसे के तुरंत बाद पत्रकारों ने एसडीएम, नगर आयुक्त, सीओ सुमित समेत कई अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। काफी देर की मशक्कत के बाद पत्रकारों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह घटना न केवल प्रशासन और भवन स्वामियों के लिए चेतावनी है, बल्कि पूरे शहर में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अधिकांश बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट की नियमित जांच और देखरेख नहीं की जाती, जिससे ऐसे हादसे की आशंका बनी रहती है।
पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सभी व्यावसायिक और आवासीय इमारतों की लिफ्टों की तकनीकी जांच कराई जाए और मानकों पर खरी न उतरने वाली लिफ्टों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस 
