हल्द्वानी- MBPG कॉलेज की छात्रा ने ऐसे उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों में कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के निकट एक युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी।

आज दोपहर करीब 1:30 बजे कॉलेज से घर आई, खाना खाकर वह अपने कमरे में चली गई। शाम को करीब 4 बजे भाई ने कमरे में देखा तो वह पंखे से लटकी मिली। परिजन तत्काल सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में ले गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर

जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें