लालकुआं- यहां निकटवर्ती क्षेत्र विद्युत कॉलोनी में स्थित बीड़ी के कारखाने में अचानक लगी आग से लाखों रुपए की बीड़ी जलकर राख हो गई। राजस्व विभाग ने अग्निकांड स्थल का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है। यहां 2 किलोमीटर दूर स्थित विद्युत कॉलोनी में बापी राय पुत्र तपन राय के बीड़ी के लघु उद्योग में तड़के अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए की नगदी एवं भारी संख्या में बीड़ी के पैक बंडल जलकर राख हो गए।
पीड़ित के मुताबिक डेढ़ लाख रुपये की नगदी के अलावा लाखों रुपए के बीड़ी के बंडल जलकर भस्म हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी ने निरीक्षण किया और रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। इधर पीड़ित ने शासन प्रशासन से उसे मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसने जीवन भर की जमा पूंजी से उक्त लघु उद्योग स्थापित किया था, जिसके जलने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति एकदम दयनीय हो गई है। यदि सरकारी मदद नहीं मिली तो उसकी स्थिति अत्यंत खराब हो जाएगी।
तहसीलदार नितेश डांगर एवं राजस्व निरीक्षक मनोज रावत ने कहा कि हल्का पटवारी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट उन्होंने जिला प्रशासन को भेज दी है। जिस पर जल्द कार्रवाई होगी। इधर पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस में भी लिखित शिकायत की गई है जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच करने की बात कही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

