- हल्द्वानी:भारी मात्रा में मिलावटी मावा पकड़ा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बडी कार्रवाई-देखे-VIDEO
हल्द्वानी :दीपावली त्योहार के मद्दे नजार मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए हैं . खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य विभाग का छापेमारी एवं चैकिंग अभियान जारी है. इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश के तहत बुधवार रात्रि खाद्य विभाग की टीम ने लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग के दौरान एक कुन्तल से अधिक मिलावटी मावा जप्त किया है . पूछताछ में पता चला कि मिलावटी मावा बरेली से लाकर पिथौरागढ़ को ले जाए जा रही थी. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पूरे मामले में मिलावटी मावे का सेंपलिंग कर आगे की कार्रवाई कर रहा है.
जिला अभिहित अधिकारी संजय कुमार एवं क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक कैलाश चन्द्र टम्टा अभय सिंह के संयुक्त नेतृत्व में मौजूद विभागीय टीम को बरेली से भारी मात्रा में नकली मावा आने की सूचना मिली,जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने लालकुआँ कोतवाली मुख्य चोराहे पर चेकिंग अभियान चलाया तभी बरेली की तरफ से प्रेस लिखी आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोककर चैकिंग की गई तो उसमे एक कुंटल से अधिक नकली मावा बरामद किया गया. टीम ने उक्त मावा को अपने कब्जे में लेकर उसके सैम्पल ले लिए है साथ ही मावा किसका है
जहाँ जा रहा था उसकी जांच की जा रहीं हैं.जिला अभिहित अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आगमी त्यौहारों को देखते हुए उनका ये अभियान लगातार चलता रहेगा उन्होंने कहा कि इसी अभियान के दौरान विभाग की टीम नैनीताल,रामनगर, और हल्दूचौड़ में छापेमारी अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के सैम्पल की कार्रवाई कर रहा है जिससे कि उपभोक्ताओं तक मिलावटी खाद्य पदार्थ नहीं पहुंचे .
पूछताछ में गाड़ी चालक ने बताया कि मावे को बरेली से पिथौरागढ़ को ले जाए जानी थी मावे का किसी प्रकार का कोई बिल की जांच की जा रही है पूरे मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 
