वीकेंड के दौरान ( शनिवार, रविवार) हल्द्वानी-काठगोदाम का यातायात / डायवर्जन प्लान जनपद-नैनीताल
नोट- यह प्लान दिनांक 24.05.2025 व 25.05.2025 को वाहनों का दबाव अधिक होने पर समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
◼️बरेली रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड, रुद्रपुर) से एनएच109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है उन्हें गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर बरेली रोड हल्द्वानी से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे।
◼️रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढुंगी से मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। और कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन ऊंचापुल और लालडांट से पनचक्की होते हुए जाएंगे।
◼️ वीकेंड के दौरान शनिवार एवं रविवार को यात्रा रूट में- (हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को और पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी) की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय प्रातः 09:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। भवाली व भीमताल बाजार से हल्द्वानी को आने वाले भारी वाहनों को 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी तिराहा से अन्दर तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर पार्क किया जायेगा।
◼️आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे दूध, फल, सब्जी, ईंधन, गैस,आदि) आवागमन समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में प्रतिबन्धित रहेगा।
◼️काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15:00 बजे से20:00 बजे तक नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आयेंगे।
नगर नैनीताल, भवाली, भीमताल एवं कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान
◼️नगर नैनीताल के अन्दर पार्किंग स्थल भर जाने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग रूसी-1 व नारायण नगर कालाढुंगी रोड़ में रोक कर पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।
◼️हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग रूसी-2 हल्द्वानी रोड़ में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।
◼️नैनीताल एवं नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट की ओर से आने वाले एवं भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रातीघाट मार्ग सैनेटोरियम भवाली पर पार्क कराया जायेगा व भवाली सैनेटोरियम से शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।
◼️हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को विकास भवन भीमताल से संचालित शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम, भवाली भेजा जायेगा।
समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



क्या हल्द्वानी में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? प्रशासन ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड: पैसा और जमीन दोनों गए तो ग्रामीण ने खाया जहर
पति लाता था स्मैक, पत्नी करती थी सप्लाई…हल्द्वानी में SOTF का बड़ा खुलासा
उत्तराखंड: अब हर शनिवार सूचना विभाग में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, DG सूचना ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी की स्वच्छता मुहिम से जुड़ी क्रिकेटर एकता बिष्ट, बनीं ब्रांड एंबेसडर
उत्तराखंड: DM ने शिकायत मिलते ही होटल का काटा पानी कनेक्शन, भारी जुर्माना भी लगाया
उत्तराखंड के अग्निवीर रमनजीत सिंह का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
हल्दूचौड़: अंशिका ने किया माता पिता और स्कूल का नाम रोशन
हल्द्वानी: कैंची धाम वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
उत्तराखंड: राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू 
