Haldwani News- लालकुआं गौला गेट के पास आज अचानक (gaula nadi) नदी के जल स्तर बढ़ने के चलते 2 लोग नदी में फस गए। जैसे ही यह खबर लोगों को पता लगी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय लोग नदी में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम गौलापार क्षेत्र से दो युवक बिन्दुखत्ता की ओर को आ रहे थे कि तभी काठगोदाम बैराज से अचानक पानी छोड़ देने के चलते गौला नदी के दोनों ओर पानी का तेज प्रवाह हो गया। जिसके चलते उक्त युवक बीच नदी में बने टापू में फस गए। नदी के आसपास टहल रहे युवकों को बीच नदी में फंसे उक्त दोनों युवक दिखाई दिए तो उन्होंने इसकी सूचना भाजपा बिंदुखता मंडल के अध्यक्ष दीपक जोशी को दी, जिसके बाद मंडल अध्यक्ष ने तुरंत ही मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और क्षेत्रीय विधायक को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह और विधायक नवीन दुम्का भी पहुंच गए। साथ ही फायर ब्रिगेड गाड़ी भी पहुंच गयी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रस्सों के माध्यम से नदी में प्रवेश करने का प्रयास किया तो तेज बहाव होने के चलते वह कामयाब नहीं हो पाए।
जिसके बाद पानी बंद करवाने के लिए गौला बैराज को सूचना भिजवाई गई। देर रात तक बचाव दल के सदस्य एवं पुलिस एवं जनप्रतिनिधि गौला नदी के इस ओर तथा नदी के बीचो-बीच खड़े युवक टापू में सुरक्षित थे। तथा नदी का प्रवाह कम होने का इंतजार किया जा रहा था। वही समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। हाथी कारीडोर के समीप बीच नदी में फंसे उक्त दोनों युवकों को बचाने के लिए तरह-तरह के प्रयास जारी थे। प्रशासन की टीम नदी में फंसे युवकों को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है फिलहाल पानी के बहाव का और इतना ज्यादा है की दूसरी तरफ तक आवाज नहीं पहुंच रही है और ना ही नदी के उस छोर में फंसे लोगों की आवाज इस ओर आ रही है लिहाजा यह भी नहीं पता चल पाया है नदी के उस छोर पर फंसे लोग आखिर कौन हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

