हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
देश की जनता है भाजपा के साथ तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को बनाएगी प्रधानमंत्री
उत्तराखंड में भी भाजपा भारी अंतर से जीतेगी पांचो लोकसभा सीट
परिणाम के डर से चुनाव लड़ने से डर रहे कांग्रेस के बड़े नेता: सीएम
जिस तरह लोग आज होली मना रहे हैं 4 जून को दिवाली मनाएंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी में ही करेंगे रात्रि विश्राम
कल भाजपा के नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में होंगे शामिल।
2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से निष्कासित हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर सिंह बोरा की एक बार फिर से घर वापसी हो गयी है। मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आवास में चतुर बोरा को फूल माला पहनाकर पार्टी में वापसी कराई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया है। एक समय था जब कांग्रेस ने उत्तराखंड की उपेक्षा करने का कार्य किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देवभूमि विकास के नए आयाम स्थापित करने के साथ ही वैश्विक स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रही है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड की देवतुल्य जनता भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद देकर कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हेम बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा 

