Haldwani News- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला जी के नैनीताल रोड तिकोनिया पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज पूजा पाठ /मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से शुभारंभ हुआ । कार्यालय के उद्घाटन के शुभ अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित थे ।कार्यालय के शुभारंभ पर अजय भट्ट जी ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा को हम भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे ।अबकी बार 60 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं। हल्द्वानी शहर के प्रत्याशी डॉक्टर जोगेंद्र पाल रौतेला जी के विषय में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर जोगेंद्र पाल के द्वारा हल्द्वानी शहर में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला अपनी सरल स्वभाव/ इमानदारी एवं कर्मठता के लिए पूरे शहर में विख्यात है ।हमें पूर्ण विश्वास है की हल्द्वानी शहर की इस विधानसभा को हम भारी मतों से विजय होंगे।
डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने अपने कार्यालय के उद्घाटन पर आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रदेश एवं केंद्र का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे पुनः भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया।। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हल्द्वानी शहर की जनता मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे भारी मतों से विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान करेगी।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी बिन्देश गुप्ता शांति भट्ट डॉ अनिल कपूर निशचल पाण्डेय शंकर कोरंगा प्रदीप जनोटी विनीत अग्रवाल देवीदयाल उपाध्याय प्रकाश रावत भुवन जोशी प्रताप बिष्ट संजय दुम्का अजय राजोर मज़हर नईम नवाब साकेत अग्रवाल धीरेन्द्र रावत भुवन भट्ट गोपाल भट्ट संजीव कुँवर नीरज पंत नीरज बिष्ट मुन्नी बिष्ट गीता जोशी विपिन जोशी अंजू जोशी मीना गोस्वमी भुवन तिवारी विनोद तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 
