हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद वह हल्द्वानी पहुंचे और कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश के समर्थन में पदयात्रा निकाली, इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत एक हाट बाजार भी गए जहां पर उन्होंने जलेबी की एक दुकान पर रुक कर जलेबी बनाई और लोगों से जलेबी लेने की अपील के साथ ही कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही।
हम आपको बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत अपने इस तरह के अंदाज के लिए उत्तराखंड के साथ-साथ प्रदेश में काफी मशहूर हैं। कभी वह जलेबी बनाते हुए नजर आते हैं, तो कभी चाय के ठेले पर चाय बनाते हुए, कभी मूंगफली वाले के ठेले पर मूंगफली बेचते हुए नजर आते हैं। आज उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश के समर्थन में पदयात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे, हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। राज्य की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त 

