हल्द्वानी- राजपुरा इलाके में उस वक्त दो पड़ोसी परिवारों में जमकर मारपीट हो गई जब एक पड़ोसी की बिल्ली दूसरी पड़ोसी की मुर्गी को मारकर खा गई। झगड़ा झगड़ा यहीं नहीं रुका पुलिस के मामला शांत करने के बावजूद पुलिस के सामने ही महिलाएं आपस में भिड़ गई जिसके बाद कोतवाली से फोर्स बुलाकर दोनों पक्षों में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- ऐसा होगा आपका हल्द्वानी शहर, DM सविन बंसल के मास्टर प्लान से होगा कायाकल्प
दरअसल मामला राजपुरा चौकी क्षेत्र का है जहां राजपुरा नाले के पास ही रानी देवी का परिवार रहता है और उनके सामने ही उनके पड़ोसी सचिन का घर है शनिवार की दोपहर को रानी देवी की बिल्ली सचिन के घर पर गई और बिल्ली ने सचिन की मुर्गी को मारकर खा गई। जैसे ही पड़ोसियों को बिल्ली द्वारा मुर्गी खाने का पता चला तो दोनों परिवार आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों में मारपीट होने से मोहल्ले में हंगामा हो गया। जब विवाद बढ़ा तो सूचना पुलिस के पास पहुंची राजपुरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों परिवारों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस के सामने ही फिर से महिलाएं आपस में भिड़ गई।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- कोरोना के हेल्थ बुलेटिन से आज बेहद सुकून देने वाली ये खबर
जिसके बाद चौकी प्रभारी ने कोतवाली से महिला जवान समेत पुलिसकर्मी बुलाए और रानी देवी और उसकी बेटी काजल और दूसरी ओर से देवरानी जेठानी पूजा वह पूनम को हिरासत में लिया गया साथ ही चारों महिलाओं का शांति भंग में चालान किया गया और शाम को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जमानत मिली।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- जन समस्या को देखकर आगे आए सांसद अजय भट्ट, रेल मंत्री को लिखा पत्र, इन दो ट्रेनों के संचालन की उठाई मांग

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
