हल्द्वानी- कुमाऊं की सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में दावेदारों की बाढ़ आ गई है अब तक दिवंगत कांग्रेस नेता इंदिरा ह्रदयेश यहां से चुनाव लड़ती आई थी, उनके चले जाने के बाद आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है।
एआईसीसी की नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार ने रविवार को स्वराज आश्रम में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं से रायशुमारी की और मन टटोला। बंद कमरे में हुई रायशुमारी और टिकट की पैरवी को लेकर भी चर्चा की गई। दरअसल कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं और दावेदारों से रायशुमारी कर जिताऊ प्रत्याशी को टिकट दिए जाने के होमवर्क को लेकर पर्यवेक्षक के तौर पर फीडबैक लेने का सिलसिला जारी है।
इन लोगो ने की दावेदारी
वीआईपी हल्द्वानी सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए कांग्रेस के पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित जोशी, पीसीसी मेंबर एनबी गुणवंत, राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुँवर, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, एआईसीसी मेंबर प्रयाग दत्त भट्ट, प्रदेश महामंत्री इकबाल भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष शशि वर्मा और महामंत्री शोभा बिष्ट, तथा हाल ही में कांग्रेस में वापसी के लिए आवेदन भर चुके पूर्व महासचिव खजान पांडे ने भी दावेदारी पेश की है जबकि अभी उनकी जॉइनिंग को लेकर निर्णय नहीं हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
