लालकुआं की इस बेटी ने एसएससी की परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर विदेश मंत्रालय में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर की नियुक्ति पाई………
लालकुआं। बेटी के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे परिवार मैं खुशी की लहर है, यहां मोटाहल्दू क्षेत्र की निवासी होनहार भावना जोशी ने एसएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 120 वीं रैंक हासिल करते हुए विदेश मंत्रालय में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति पाई है, बिटिया के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उसे सम्मानित करते हुए मिष्ठान वितरित किया।
मोटाहल्दू के ग्राम किशनपुर सकुलिया निवासी भावना जोशी ने एसएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 120 रैंक प्राप्त करने के बाद भावना को फॉरेन मिनिस्ट्री (विदेश मंत्रालय) में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
आज ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी, प्रधान विपिन जोशी समेत गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के पदाधिकारी ने भावना के घर जाकर उसे सम्मानित करते हुए बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
भावना के पिता नंदन जोशी गौला के वाहन स्वामी है, जबकि दादा गणेश दत्त जोशी मोटाहल्दू में साधारण दुकानदार थे। मध्यमवर्गीय इस परिवार को इतनी बड़ी सफलता मिलने पर उनके परिवार में खुशी की लहर है। भावना जोशी को बधाई देने वालों में राजू चौबे, कमल बिष्ट, विक्की पाठक, खीमानंद चौबे, सुरेश जोशी, हेमचंद्र जोशी और मोटाहल्दू व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 

