रुद्रपुर में दिल दहला देने वाली घटना: माता-पिता के विवाद से तंग आकर 17 साल के इकलौते बेटे ने दी जान
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पारिवारिक कलह ने ली मासूम की जान। माता-पिता की बहस से तंग आकर प्रिंस विश्वकर्मा ने दी जान, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत।ऊधम सिंह नगर। जिले के रुद्रपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने माता-पिता के बीच होने वाले रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैघटना
वार्ड नंबर-09, आजाद नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के पीछे की है। मूल रूप से खटीमा निवासी भूप सिंह विश्वकर्मा का पुत्र प्रिंस विश्वकर्मा (17) अपने परिवार के साथ यहां रह रहा था। गुरुवार को जब प्रिंस के पिता अपनी ड्यूटी से घर लौटे, तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, जहां अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।प्रिंस कमरे के अंदर अचेत अवस्था में था आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप कोतवाली के उप निरीक्षक महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रिंस बुधवार को ही अपनी मौसी के घर से वापस लौटा था। बुधवार रात को उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने माता-पिता के बीच होने वाले विवादों के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पारिवारिक कलह को ही आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल (FSL) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोर के इस आत्मघाती कदम ने एक बार फिर घरेलू विवादों के बच्चों पर पड़ने वाले गंभीर असर को उजागर किया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार
उत्तराखंड :(दुखद) बेकाबू टैंकर ने छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर
उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी 
