Haldwani News- पिछले दिनों हल्द्वानी में व्यापारियों को लाखों का चूना लगाने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। 5 सितंबर 2021 को अंकुर गुप्ता पुत्र गजानन्द गुप्ता निवासी भोलानाथ गार्डन ने सचिन कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी कृष्णा नावलटीज नवाबी रोड हल्द्वानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
उस पर कई व्यापारियों से 6 लाख 12 हजार रुपए का माल लेकर फरार होने का आरोप लगा। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया। उक्त धोखाधड़ी की घटना का अनावरण हेतु प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के निर्देशन में डॉ जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी महोदय , शान्तुन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी महोदय के पर्यवेक्षण में , अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त सचिन अग्रवाल की गिरफ्तारी हेतु नोएडा उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। पूछताछ में अभियुक्त सचिन अग्रवाल द्वारा बताया गया कि वह गिफ्ट एवं टॉयज का व्यापार करता है। कुछ समय पहले उसकी नवाबी रोड हल्द्वानी में कृष्णा नावलटीज के नाम से फर्म थी उक्त व्यापार में उसको बहुत कर्जा होने के कारण हल्द्वानी में अंकुर गुप्ता व अन्य व्यपारियो से लगभग 6 लाख 12 हजार रुपये स्टेशनरी व गिफ्ट का सामान उधार लेकर वह जयपुर भाग गया था।
जहाँ पर उसने अंकुर गुप्ता व अन्य व्यापारियों से खरीदा गया लाखों रू0 का सामान नोएडा व अन्य स्थानो पर सस्ते रेटो पर बेच दिया था । उक्त गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस टीम द्वारा कुल 5 लाख 51 हजार रुपये बरामद किया गया है । सचिन अग्रवाल पुत्र मुकेश अग्रवाल निवासी पदम सिंह गेट थाना खुरजा जिला बुलंद शहर उप्र हाल निवासी बनी पार्क जयपुर राजस्थान है। पुलिस टीम में अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, एसआई प्रकाश पोखरियाल, कांस्टेबल ललित कुमार और कांस्टेबल संजय नेगी शामिल रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
