हल्द्वानी- पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से गौला नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस बीच हल्दुचौर और लाल कुआं के बीच हाटा ग्राम के पास गौला नदी के बीचों-बीच एक हाथी के फंसे होने की सूचना सामने आई है। आप एक्सक्लूसिव वीडियो में देख सकते हैं कि गौला नदी के जल प्रलय और दोनों तरफ उठान के बीचो बीच एक टापू पर हाथी फंसा हुआ है जो इधर उधर जाने का प्रयास कर रहा है लेकिन नदी का पानी इतने उफान पर है कि हाथी भी इधर जाने की हिम्मत कर रहा है ना ही उस ओर केवल टापू में पानी कम होने का इंतजार कर रहा है।
गौरतलब है कि नदी में सुबह से ही 90000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, लोगों का कहना है कि 1993 के बाद यह हालात देखने को नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बरसात से गौला पुल का एक हिस्सा भी बह गया है लिहाजा आवागमन भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है और गौला नदी के तटवर्ती इलाकों में लगातार कटाव होने की खबर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 
