हल्द्वानी- साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है पुलिस की जागरूकता के बाद भी लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं हल्द्वानी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से ठगों द्वारा उड़ाए गए धनराशि को वापस दिलाया है।
बताया जा रहा है कि मोबाइल नंबर के सिम का रिचाजॅ खत्म खत्म होने और नया रिचाजॅ कर ओपीटी मांगने के बाद वृद्ध खाता खाताधारक के खाते से 49900 रुपये निकल लिए ।
खाताधारक की शिकायत पर साइबर सैल ने पैसे खाते में वापस करा दिए। 25 मार्च को 70 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी पूरन चंद्र मेलकानी निवासी बरेली रोड तल्ली हल्द्वानी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आया कि आपका सिम का रिचार्ज समाप्त हो चुका है। इसे रिचार्ज नहीं कराया गया तो उक्त सिम नंबर बंद कर दिया जाएगा। इस पर मेरे द्वारा सिम का रिचार्ज करवा लिया गया।
फिर मोबाइल नंबर पर पुन: कॉल आया कि आप हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, जिससे आपका सिम बंद होने से बच जायेगे। तब मेरे द्वारा उनकी बताई गई बातों का पालन करते हुए ओटीपी साझा किया गया। जिसके पश्चात मेरे बैंक खाते से 49900 रुपये की धनराशि निकल गई। शिकायत के आधार पर साईबर सैल हल्द्वानी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी धनराशि 49900 रुपये को ब्लाक करवाकर उक्त धनराशि को शिकायतकर्ता के खाते मे वापस कराया गया है ।
ऐसे में वृद्धि के उसके ठगों द्वारा निकाले गए खाते से पैसे वापस मिलने पर वृद्ध ने पुलिस और साइबर सेल की कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश 
